नई दिल्ली: जीएसटी रिफॉर्म्स से लोगों की सेविंग दिखाएगी सरकारी वेबसाइट
जीएसटी 2.0 की घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक नई वेबसाइट ‘savingswithgst.in’ लॉन्च की है। इस वेबसाइट को सरकारी प्लेटफॉर्म MyGovIndia ने तैयार किया है। यहां लोग आसानी से यह देख सकेंगे कि जीएसटी रिफॉर्म्स लागू होने के बाद उनके रोजमर्रा के खर्चों में कितनी बचत होगी।
वेबसाइट पर अलग-अलग कैटेगरीज बनाई गई हैं, जिनमें फूड प्रोडक्ट्स, नाश्ते की वस्तुएं, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसोई का सामान, मनोरंजन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स शामिल हैं। उपभोक्ता किसी भी वस्तु की कीमत जीएसटी कटौती से पहले और बाद में देख सकते हैं और सीधे तुलना कर सकते हैं।
MyGovIndia ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा कि “नेक्स्ट जेनरेशन का जीएसटी आ गया है। जानना चाहते हैं आप कितनी बचत कर सकते हैं? अपनी पसंद की वस्तुएं कार्ट में डालें और खुद अंतर देखें।” वेबसाइट पर 22 सितंबर से लागू होने वाली नई दरों का असर स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।
Share this content:
