April 18, 2026

गाजीपुर: मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी पर भाई ने लगाया विकास निधि में घोटाले का आरोप

मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी के खिलाफ उनके ही भाई सलमान अंसारी ने फेसबुक के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। सलमान अंसारी ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आई निधि में बड़े घोटाले का दावा करते हुए कहा कि करीब 30 हजार रुपये की लाइट को डेढ़ लाख रुपये तक में लगवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में विधायक निधि के करीब 20 लाख रुपये में भारी अनियमितताएं हुई हैं।

सलमान अंसारी ने सोशल मीडिया पर जारी ऑडियो में कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक नहीं हुआ है और उन्होंने खुद ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक पिछले चार वर्षों से अपने विधानसभा क्षेत्र मोहम्मदाबाद में सक्रिय रूप से नहीं आए हैं। ऑडियो में उन्होंने अपने सांसद चाचा अफजाल अंसारी की सराहना की और परिवार के पुराने राजनीतिक कार्यकाल का भी जिक्र किया।

इसके अलावा उन्होंने अपने दादा और पिता शिवगतुल्लाह अंसारी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए मौजूदा कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल इन आरोपों पर विधायक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि मामला सामने आने के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!