May 5, 2026

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बाइक, ट्रैक्टर और ऑटो से भी वसूला जाएगा टोल, दरें तय, बिना फास्टैग देना होगा कैश में भुगतान

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को अब टोल टैक्स के रूप में अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि अब बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर पर भी टोल वसूला जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEDA) ने इन वाहनों के लिए भी टोल दरें निर्धारित कर दी हैं। खास बात यह है कि इन तीनों श्रेणियों — बाइक, ट्रैक्टर और ऑटो — को एक समान टोल दर के दायरे में रखा गया है।

अगर वाहन पर फास्टैग नहीं है, तो टोल कैश में देना होगा। इसके साथ ही, वाहन मालिक पास की सुविधा भी ले सकते हैं, लेकिन यह पास सिर्फ 20 यात्राओं तक मान्य होगा। टोल दरें टोल प्लाजा के बीच की दूरी और एक्सप्रेसवे की संरचना के आधार पर तय की गई हैं और इन्हें टोल बूथ सिस्टम में अपडेट किया जा रहा है।

भगवानपुर से चौदह परास टोल प्लाजा पर टोल दरें:

बाइक/ऑटो/ट्रैक्टर – एक तरफ़: ₹140 | दोनों तरफ़: ₹230

कार/जीप/वैन – एक तरफ़: ₹285 | दोनों तरफ़: ₹455

मिनी बस – एक तरफ़: ₹440 | दोनों तरफ़: ₹705

बस/ट्रक – एक तरफ़: ₹840 | दोनों तरफ़: ₹1345

3 से 6 एक्सल वाहन – एक तरफ़: ₹1335 | दोनों तरफ़: ₹2140

7 या उससे अधिक एक्सल – एक तरफ़: ₹1745 | दोनों तरफ़: ₹2790

भगवानपुर से सिकरीगंज टोल प्लाजा पर टोल दरें:

बाइक/ऑटो/ट्रैक्टर – एक तरफ़: ₹20 | दोनों तरफ़: ₹35

कार/जीप/वैन – एक तरफ़: ₹45 | दोनों तरफ़: ₹70

मिनी बस – एक तरफ़: ₹70 | दोनों तरफ़: ₹110

बस/ट्रक – एक तरफ़: ₹140 | दोनों तरफ़: ₹225

3 से 6 एक्सल वाहन – एक तरफ़: ₹215 | दोनों तरफ़: ₹345

7 या उससे अधिक एक्सल – एक तरफ़: ₹275 | दोनों तरफ़: ₹440

यूपीडा के इस फैसले से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर चलने वाले सभी तरह के वाहनों पर अब टोल लागू हो जाएगा। यह कदम राजस्व बढ़ाने और सड़क रखरखाव को सुचारु रखने की दिशा में उठाया गया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी वाहन चालक डिजिटल टोल प्रणाली (फास्टैग) अपनाएं, फास्टैग न होने की स्थिति में कैश भुगतान की शर्त भी लागू की गई है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!