May 4, 2026

पत्नी को दिलाई दो सरकारी नौकरियां, खुद बन गए प्रोफेसर – पूर्व वीएचपी नेता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व जिलाध्यक्ष भास्कर अवस्थी ने न सिर्फ अपनी पत्नी को दो अलग-अलग सरकारी नौकरियां दिलवाईं, बल्कि खुद को भी एक महिला कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त करवा लिया।

 

भास्कर अवस्थी, जो मूल रूप से जालौन उरई का रहने वाला है, ने पत्नी साधना अवस्थी को पहले जालौन के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका की नौकरी दिलवाई और फिर कानपुर देहात के सरला द्विवेदी महिला कॉलेज में प्रिंसिपल पद दिलवाया। यही नहीं, उसने खुद को भी उसी कॉलेज में प्रोफेसर दिखा रखा था।

 

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि भास्कर कभी वहां कार्यरत नहीं रहा और उसकी पत्नी ने एक बार इंटरव्यू दिया था, लेकिन नौकरी पर नहीं लगीं। फर्जीवाड़े की शिकायत एक स्थानीय व्यक्ति ने पिछले साल STF को भेजी थी, जिसके बाद नवंबर 2024 में केस दर्ज हुआ।

 

सोमवार को भास्कर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की और मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की गहराई से जांच जारी है और पत्नी की दूसरी नौकरी को लेकर भी कार्रवाई की संभावना है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!