राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुबह की ट्रेकिंग से दोपहर की हत्या तक, जानिए 23 मई का पूरा घटनाक्रम
मध्य प्रदेश के इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला हर दिन नए खुलासों के साथ सनसनी फैला रहा है। शादी के महज 12 दिन बाद 23 मई को मेघालय में हुई इस हत्या की पूरी कहानी पुलिस जांच में सामने आ चुकी है।
22 मई को राजा और उनकी पत्नी सोनम शिलांग के मावलखियाट गांव के एक होमस्टे में रुके थे। 23 मई की सुबह 5:30 बजे दोनों ने चेक आउट किया और ट्रेकिंग के लिए निकले। उसी दौरान सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स भी आसपास मौजूद थे।
सुबह 6 बजे सोनम और राजा ने 2000 सीढ़ियों की चढ़ाई शुरू की। सोनम रास्ते में रुक-रुककर किलर्स से संपर्क करती रही। 12 बजे तक राजा की इन किलर्स से बातचीत भी हो गई। फिर दोपहर 2 बजे सोनम के इशारे पर विशाल नाम के किलर ने राजा पर हमला किया।
इसके बाद 2:15 बजे सोनम ने राजा के फोन से एक इमोशनल पोस्ट किया और फिर फोन खाई में फेंक दिया। दोपहर 2:30 बजे राजा को भी खाई में फेंक दिया गया। पुलिस अब सोनम, उसके प्रेमी और किलर्स के खिलाफ सबूत जुटाकर केस को आगे बढ़ा रही है।
Share this content:
