सहरसा में निर्मल साह की नृशंस हत्या, अपराधियों ने सिर गायब किया
बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पश्चिमी वार्ड 12 निवासी 50 वर्षीय निर्मल साह की तेज धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गोलमा फोरसाहा मार्ग पर हुई, जहां अपराधियों ने निर्मल साह के शरीर से सिर को काटकर गायब कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
निर्मल साह प्रतिदिन ठेले पर भूजा लेकर गांव-गांव बेचने जाते थे और शाम को घर लौटते थे। शनिवार को भी वह अपनी दिनचर्या के मुताबिक भुजा बेचने गए थे। शाम को जब परिजनों और ग्रामीणों ने देखा कि उनका ठेला सड़क पर पलटा हुआ है, तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्हें निर्मल साह का शव पड़ा मिला, और सिर गायब था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और हत्या के बाद गायब सिर की तलाश शुरू की।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू की है और मामले की गहरी जांच कर रही है। इस वीभत्स हत्या के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
Share this content:
