दिल्ली के मुनिरका इलाके में अवैध संबंध के शक में लिव-इन पार्टनर ने युवती की पीट-पीटकर हत्या की
दिल्ली के मुनिरका इलाके में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर को बुरी तरह पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, और फिर मौके से फरार हो गया। युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका की पहचान मणिपुर निवासी 27 वर्षीय लहिंग जनेंग के रूप में हुई, जबकि आरोपी का नाम जगमिनथांग था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए, जिससे यह साफ हुआ कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि लहिंग जनेंग और जगमिनथांग पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 7 अप्रैल को लहिंग जनेंग के कमरे में उसके दोस्त कपगौलाल, नेमनेथेम और किमनेथेम पार्टी करने के लिए आए थे। पार्टी खत्म होने के बाद तीनों दोस्त कमरे से चले गए थे, जिसके बाद लहिंग और जगमिनथांग के बीच झगड़ा हुआ और उसी दौरान युवक ने युवती को पीट-पीटकर हत्या कर दी।
Share this content: