May 1, 2026

Bigg Boss 19 का हिस्सा बनकर पछता रहे हैं बसीर अली, बोले– “ये शो मेरे लिए नहीं था”

बिग बॉस 19 के एक्स कंटेस्टेंट बसीर अली हाल ही में शो से बेघर हुए हैं और अब बाहर आकर उन्होंने अपने अनुभव को लेकर बड़ा बयान दिया है। बसीर, जो शो की शुरुआत से ही सुर्खियों में थे, ने कहा कि उन्हें बिग बॉस का हिस्सा बनने का अफसोस है और अगर मौका मिलता तो वे इस सीजन में हिस्सा नहीं लेते।

एक इंटरव्यू में बसीर अली ने साफ कहा, “हां, मुझे इस साल शो में आने का पछतावा है। जब मुझसे कहा गया था कि सब लोकतांत्रिक माहौल है, सब ठीक है, मैंने भरोसा किया… लेकिन अंदर जाकर महसूस हुआ कि ये मेरे लिए नहीं है।” उन्होंने बताया कि शो में पहले ही हफ्ते उन्होंने कंटेस्टेंट्स की क्वालिटी पर सवाल उठाए थे और कहा था कि यह सीजन वैसा नहीं है जैसा उन्होंने सोचा था।

शो के विनर को लेकर बसीर ने कहा, “मुझे लगता है गौरव खन्ना जीत सकते हैं। उनके अलावा फरहाना या तान्या भी मजबूत दावेदार हैं। बाहर आने के बाद जो माहौल देख रहा हूं, उसमें यही तीन लोग फैंस के फेवरेट लग रहे हैं।”

बसीर ने आगे कहा कि अमाल उनके दोस्त हैं, लेकिन इस वक्त लोग उनके गेम से खुश नहीं हैं। “अमाल को मैं पसंद करता हूं, पर दर्शकों की राय कुछ और है। उनके गेमप्ले को लोग उतना एंजॉय नहीं कर रहे।”

अन्य कंटेस्टेंट्स पर बात करते हुए बसीर ने कहा कि शहबाज सिर्फ शो में टिके हुए हैं, लेकिन विजेता वाला खेल नहीं खेल रहे। वहीं अभिषेक बजाज के बारे में उन्होंने कहा, “शुरुआत में वो अच्छे लगते थे, लेकिन अब उनका गेम नेगेटिव हो गया है। बाकी सब तो बस समय काट रहे हैं।”

बसीर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई फैंस उनके समर्थन में आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। फिलहाल, बसीर के बाहर आने के बाद शो के माहौल में भी बदलाव देखा जा रहा है और फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि बिग बॉस 19 का ताज आखिर किसके सिर सजेगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!