बहराइच में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में भव्य सत्संग का आयोजन
बहराइच नगर में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में चल रही सत्संग कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रविवार, 8 फरवरी को एक भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईटी संयोजक बृजेंद्र सनातनी के संयोजन में श्री राम जानकी मंदिर पंचायती ठाकुर, मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी बहराइच के प्रांगण में संपन्न हुआ।
सत्संग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सनातनी उपस्थित रहे। उनके साथ जिला संरक्षक सदा शंकर सनातनी, जिला सह मंत्री पुरुषोत्तम सनातनी, जिला सत्संग प्रभारी सत्यदेव सनातनी, जिला महाशक्ति सत्संग संयोजिका श्रीमती शशि सनातनी, सहसंयोजिका श्रीमती अर्चना सनातनी, जिला महाशक्ति सह संयोजिका श्रीमती संतोष सनातनी एवं जिला महाशक्ति सहसंयोजिका श्रीमती मीना द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा नगर मंत्री लक्ष्मी नारायण सनातनी, नगर धर्म रक्षा प्रभारी बाबा ओमप्रकाश सनातनी, वार्ड बक्शीपुरा सत्संग प्रमुख श्री भूषण सनातनी, वार्ड बक्शीपुरा अध्यक्ष मनोज कुमार सनातनी, वार्ड कानूनगोपुरा अध्यक्ष मनोज कुमार सनातनी, वार्ड गुदड़ी अध्यक्ष गोपाल सनातनी, जिला महाशक्ति हितचिंतक श्रीमती अनीता सनातनी, श्रीमती सरोज सनातनी, श्रीमती सुमन सनातनी तथा नगर हितचिंतक आशुतोष सनातनी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
सत्संग कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति, सत्संग और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना और सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
Share this content:
