April 20, 2026

समाज को एक सूत्र मे बांधने का सबसे सफल माध्यम सत्संग- राकेश दूबे

सामाजिक समरसता के सूत्रधार डॉ राकेश कुमार दूबे के नेतृत्व में चल रहे सप्ताहिक सत्संग कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार 14 सितंबर को बहराइच बहराइच के नगर क्षेत्र मे एक भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन नगर की मातृशक्ति की नगर संयोजिका श्रीमती पुष्पा देवी चौधरी के आवास पर आयोजित किया गया, जहाँ पूरे नगर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर के प्रबुद्धजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वश्री ओमप्रकाश पांडे, सत्यदेव गुप्ता, उत्तम गुप्ता, बृजेंद्र पांडे, शरद कालिया, जनार्दन राय, चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, सदा शंकर श्रीवास्तव, कामेश गुप्ता, भीष्माचार्य शुक्ला, मनोज कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, देवानंद पांडे, उदय मल्होत्रा और किशोर सोनी जी उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

सत्संग में मातृशक्ति की उपस्थिति भी विशेष रूप से देखने को मिली। इसमें श्रीमती प्रगति चौधरी, श्रीमती शशि दुबे, श्रीमती संतोष पांडे, श्रीमती कविता गुप्ता, श्रीमती मीना द्विवेदी, श्रीमती पद्मिनी चौधरी, श्रीमती सरोज पांडे, श्रीमती पुष्पा देवी चौधरी, कुमारी वंदना श्रीवास्तव, श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव, श्रीमती रुचि मल्होत्रा और श्रीमती उषा देवी सहित अनेक महिलाएं शामिल हुईं।

पूरे कार्यक्रम में भक्तजन भक्ति रस में डूबे रहे और सत्संग के मधुर वातावरण ने सभी को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराया। सामूहिक भजन और प्रवचनों ने जनमानस को एक नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा। नगरवासियों ने इसे न केवल एक धार्मिक आयोजन माना, बल्कि समाज में एकता और संस्कारों के उत्थान का माध्यम भी बताया।

इस दौरान डॉ राकेश कुमार दुबे ने बताया की इस सत्संग कार्यक्रम ने नगर में सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को नया आयाम दिया इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन ने लोगो को जोड़ने का काम किया है और लोग स्वयं जागरूक होकर अधिक से अधिक संख्या मे इस की कार्यक्रम मे शामिल हो रहे है, इन आयोजनों के माध्यम से समाज मे एक बहुत ही सकरात्मक विचार धारा का जन्म हो रहा है, जो की बेहद सरहानीय वा उत्साहवर्धक परिणाम है। इस तरीके का आयोजन प्रति सप्ताह लगातार जारी रखा जायेगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!