BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को लेकर जल्द करेगा बड़ा ऐलान, इन युवा खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की नई सूची जारी करने की तैयारी में है। इस बार कुछ नए और युवा चेहरों को भी इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों की पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में एंट्री हो सकती है। यह ऐलान पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हुई है। अब माना जा रहा है कि बीसीसीआई इसे लेकर अंतिम निर्णय पर पहुंच गया है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने बीसीसीआई के नियमों के तहत निर्धारित समय में 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिससे उन्हें सीधे सी ग्रेड में शामिल किया जा सकता है। वहीं नितीश कुमार रेड्डी भारत के लिए पांच टेस्ट और चार टी20 मैच खेल चुके हैं, जिससे उनकी भी जगह पक्की मानी जा रही है। हर्षित राणा अब तक भारत के लिए दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 खेल चुके हैं। हालांकि उन्होंने नियम के तहत पर्याप्त मैच नहीं खेले हैं, फिर भी तीनों फॉर्मेट में खेलने के कारण
Share this content:
