May 1, 2026

मॉनसून में सांस की तकलीफें बढ़ीं, बाबा रामदेव से जानें कैसे मजबूत करें फेफड़े

मॉनसून का मौसम वैसे तो सुहाना लगता है, लेकिन यह उन लोगों के लिए परेशानी बन जाता है जिनके फेफड़े कमजोर हैं या जो पहले से ही सांस की बीमारियों से जूझ रहे हैं। बारिश के इस मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे फेफड़ों में सूजन, एलर्जी और संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं।

बाबा रामदेव का कहना है कि ऐसे समय में नियमित योग और कुछ विशेष गतिविधियाँ अपनाकर फेफड़ों को मजबूत किया जा सकता है। जैसे – गुब्बारे फुलाने की एक्सरसाइज, जलती हुई कैंडल को फूंक कर बुझाना, स्टीम लेना और गार्गल करना। इन आसान उपायों से लंग्स की क्षमता में सुधार हो सकता है और सांस लेने की तकलीफें भी कम हो सकती हैं।

ताजा आंकड़ों की बात करें तो अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या 30% तक बढ़ गई है, वहीं फंगल इंफेक्शन के मामले दोगुने हो चुके हैं। ज्यादा नमी की वजह से अब सामान्य लोगों के फेफड़ों में भी सूजन देखी जा रही है। यही कारण है कि अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और COPD जैसे रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

अगर आपको लगातार खांसी, बलगम, सांस फूलना, सीटी जैसी आवाज, नाक बहना, आंखों में जलन या तेज बुखार और सीने में दर्द की शिकायत है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं क्योंकि ये ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, एलर्जिक राइनाइटिस, निमोनिया या लंग्स में फंगल इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं।

बाबा रामदेव के अनुसार, योग और प्राणायाम न केवल शरीर को फिट रखते हैं बल्कि फेफड़ों को मजबूत बनाने में भी बेहद कारगर हैं। एलर्जी और अस्थमा जैसी परेशानियों से बचाव के लिए इन्हें अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!