सेहत का रक्षक आंवला: जानिए रोज कितने आंवले खाने चाहिए और क्या मिलते हैं फायदे
आयुर्वेद में आंवला को अमृत समान माना गया है। यह छोटा सा फल आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर हृदय की सेहत सुधारने और पाचन दुरुस्त करने तक में असरदार होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितना आंवला खाना सुरक्षित और फायदेमंद होता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसकी सही मात्रा और चमत्कारी लाभों के बारे में।
रोज कितने आंवले खाने चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक दिन में 1 से 2 कच्चे आंवले का सेवन करना पर्याप्त है। अगर आप जूस के रूप में आंवला लेना चाहें तो 20 से 30 मिलीलीटर तक आंवला जूस रोज पी सकते हैं। नियमित सेवन से शरीर में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगते हैं।
कब्ज, गैस और एसिडिटी से दिलाए राहत
आंवला का सेवन गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यदि आप कब्ज, गैस या एसिडिटी जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आंवला आपके लिए एक नैचुरल उपचार साबित हो सकता है।
इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
आंवला में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे आप सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर संक्रमणों से भी लड़ने में सक्षम हो सकते हैं।
दिल और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी
रोज आंवला खाने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हाई ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहते हैं। साथ ही डायबिटीज मरीजों को भी आंवला के सेवन की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है।
वज़न घटाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मददगार
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता को बढ़ाता है।
नोट: आंवला सेहत के लिए बहुत लाभकारी है, लेकिन हर शरीर की जरूरत अलग होती है। किसी भी तरह के बदलाव से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।
Share this content:
