एली अवराम की लव लाइफ पर खुला राज — आशीष चंचलानी संग रिश्ते की पुष्टि, सलमान संग लिंकअप की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

स्वीडिश-ग्रीक एक्ट्रेस एली अवराम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह है उनका रिलेशनशिप स्टेटस। मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके साथ एक फोटो साझा करते हुए रिश्ते का खुलासा कर दिया। फोटो के साथ लिखा गया “Finally” अब उनके फैंस के लिए किसी कन्फर्मेशन से कम नहीं था।

एली और आशीष की जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और दोनों को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। वहीं, एली की लव लाइफ की चर्चा होते ही एक बार फिर सलमान खान के साथ जुड़ा उनका पुराना नाम भी याद किया जा रहा है।

बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद एली का नाम सलमान खान के साथ जोड़ा गया था। वजह थी उनका शो के दौरान सलमान से बनता खास रिश्ता और फिर पार्टीज़ व फैमिली फंक्शन में उनकी लगातार मौजूदगी। अफवाहें इतनी बढ़ गई थीं कि कई बार दोनों को लेकर खबरें बनने लगीं।

हालांकि, एली ने खुद इस पर पहले ही प्रतिक्रिया दी थी। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें इस तरह की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ऐसा करने से अफवाहें और फैलती हैं। बाद में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने यह साफ किया कि सलमान उनके लिए सिर्फ एक अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि एक मेंटर जैसे हैं।

एली ने यह भी स्वीकार किया कि बिग बॉस के दौरान सलमान ने उन्हें काफी तवज्जो दी थी, और इसके लिए वह हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर लोगों को लगता है कि उन्हें सलमान की वजह से काम मिला, तो उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता — क्योंकि उन्हें खुद पर और अपनी मेहनत पर भरोसा है।

अब जब उनके रिलेशनशिप को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है, तो फैन्स का फोकस अब एली और आशीष की नई शुरुआत और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की ओर है। जहां एक ओर अफवाहों पर विराम लग चुका है, वहीं दूसरी ओर इस नए रिश्ते ने एक ताजा चर्चा को जन्म दे दिया है।

Share this content:

About The Author

You may have missed