रामायण में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले मोहित रैना किस धर्म को मानते हैं? निजी जिंदगी से जुड़ी सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान
नीतेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ अपने कास्टिंग और भव्यता को लेकर पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। अब जो नाम चर्चा में है, वो हैं टीवी से फिल्मों तक के सफर में ‘भगवान शिव’ के रूप में घर-घर में पहचान बना चुके अभिनेता मोहित रैना, जिन्हें फिल्म में भी शिव की ही भूमिका के लिए चुना गया है।
टीवी पर ‘देवों के देव महादेव’ जैसे पॉपुलर शो में भगवान शिव बनकर अपार लोकप्रियता हासिल करने वाले मोहित रैना ने न सिर्फ किरदार निभाया बल्कि लोगों की आस्था का भी सम्मान पाया। अब एक बार फिर वह उसी छवि को बड़े पर्दे पर साकार करने जा रहे हैं।
मगर एक सवाल जो बार-बार सोशल मीडिया पर घूमता है — क्या शिव बनने वाला यह एक्टर वाकई हिंदू धर्म को मानता है?
इसका जवाब खुद मोहित की निजी ज़िंदगी से मिलता है। मोहित रैना जम्मू में जन्मे कश्मीरी पंडित हैं और हिंदू धर्म को पूरी श्रद्धा से मानते हैं। वो भगवान शिव के बड़े भक्त हैं और उनके पिता भी शिवभक्त थे। मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जिस दिन उन्हें ‘भगवान शिव’ का किरदार ऑफर हुआ, उसी दिन उन्होंने अपने पिता को खो दिया था, जो उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन पल था।
वो खुद अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं और महाशिवरात्रि के मौके पर शिव पूजा न करने पर अपनी मां की नाराज़गी भी झेल चुके हैं। लेकिन साथ ही मोहित का यह भी मानना है कि हर धर्म का सम्मान होना चाहिए — यही उनके सोच की परिपक्वता को दर्शाता है।
एक बार की बात है जब वाराणसी में एक शख्स, जो जलंधर से सिर्फ मोहित से मिलने आया था, उन्हें देखकर उनके पैर छूने लगा और आशीर्वाद मांगा। यह देख खुद मोहित भावुक हो गए और उसे गले लगा लिया।
2026 दिवाली पर रिलीज होने जा रही इस ‘रामायण’ में मोहित रैना के रूप में भगवान शिव को देखना दर्शकों के लिए एक भावनात्मक अनुभव होने वाला है। क्योंकि परदे पर जिस श्रद्धा से वो ‘भोलेनाथ’ को जीते हैं, असल जिंदगी में भी वही श्रद्धा उनके भीतर बसती है।
Share this content:
