देवर-भाभी बने टीवी कपल ने की रियल लाइफ में शादी, अब तलाक की अटकलें तेज!
टीवी की दुनिया में कई जोड़ियां ऑनस्क्रीन के रिश्तों से निकलकर रियल लाइफ में भी गहराई से जुड़ गईं। इन्हीं में से एक जोड़ी रही ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की, जिन्होंने स्टार प्लस के मशहूर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में देवर-भाभी का किरदार निभाया था। लेकिन असल ज़िंदगी में यही दोनों कलाकार एक-दूसरे को दिल दे बैठे और शादी के बंधन में बंध गए।
सीरियल के सेट पर साथ काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई, उन्हें खुद भी पता नहीं चला। हालांकि, उस समय किसी को इसकी भनक नहीं थी। जनवरी 2021 में दोनों ने गुपचुप तरीके से रोका कर लिया था और उसी साल 30 नवंबर को उन्होंने शादी कर ल।

उनकी शादी ने जहां फैंस को सरप्राइज़ किया, वहीं ट्रोल्स ने उन्हें जमकर निशाना भी बनाया। ऑनस्क्रीन देवर-भाभी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ गई थी। लोगों को यह बात हज़म नहीं हुई कि जो कलाकार पर्दे पर परिवार जैसे किरदार निभा रहे हैं, वो असल ज़िंदगी में प्रेमी बन जाएं।
अब खबरें हैं कि यह रिश्ता भी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पिछले कुछ वक्त से दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट्स और साथ नज़र न आने को लेकर तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, इस बारे में अब तक नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रिलेशनशिप की शुरुआत से लेकर ट्रोलिंग और अब तलाक की खबरों तक, इस टीवी जोड़ी की कहानी भी किसी ड्रामेटिक शो से कम नहीं लगती।
Share this content:
