जब रवीना-अक्षय के टूटे रिश्ते का असर सनी देओल-डिंपल कपाड़िया पर पड़ा, उलझ गईं थी सबकी ज़िंदगी
90 के दशक में अक्षय कुमार की लव लाइफ फिल्मों से ज़्यादा सुर्खियों में रही। रवीना टंडन के साथ उनका रिश्ता बहुत गहरा माना जाता था और खबरें थीं कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। रवीना के मुताबिक, अक्षय उन्हें धोखा दे रहे थे और उन्होंने खुद उन्हें किसी और के साथ देख लिया था। इस घटना के बाद रवीना पूरी तरह टूट गई थीं और काम पर भी ध्यान नहीं दे पा रही थीं।
ब्रेकअप के बाद रवीना अक्सर सेट पर रोती हुई नजर आती थीं, खासकर फिल्म ‘जिद्दी’ की शूटिंग के दौरान। उस वक्त उनके को-स्टार सनी देओल थे, जो रवीना के करीबी दोस्त भी थे। रवीना की हालत देख सनी बेहद परेशान हो जाया करते थे। एक दिन रवीना जब सेट पर बुरी तरह रोने लगीं, तो सनी का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सीधे अक्षय कुमार से जाकर भिड़ने का फैसला किया।
बताया जाता है कि सनी देओल को अक्षय का हर दूसरी एक्ट्रेस से रिश्ता बनाना और फिर टूट जाना बिल्कुल पसंद नहीं था। उनकी नजरों में अक्षय की छवि पहले ही खराब हो चुकी थी। यही वजह थी कि उन्होंने रवीना के दर्द को देखकर खुद को रोक नहीं पाए और भिड़ गए खिलाड़ी कुमार से।
इस घटना का असर सिर्फ इन तीनों पर नहीं पड़ा, बल्कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते पर भी देखने को मिला। उस वक्त सनी और डिंपल की दोस्ती भी काफी चर्चाओं में थी, लेकिन अक्षय और रवीना के बीच हुए विवाद में सनी की संलिप्तता के चलते उनके और डिंपल के बीच भी दूरियां आने लगीं। इस तरह एक टूटे हुए रिश्ते की गूंज बॉलीवुड की कई जिंदगियों को उलझा गई।
Share this content:
