(Aaj ka Rashifal) 2 September 2025 :
मेष राशि के लिए आज भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर लाभदायक होगा। सितारे कहते हैं कि ऐसे में सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज किसी नए काम में आपकी रुचि जागृत होगी और आप कुछ रचनात्मक काम भी कर पाएंगे। आप अपनी योजनाओं को आज बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। धार्मिक और सामाजिक काम में आपकी आज रुचि रहेगी। आपको सरकारी काम में आज सफलता मिलने का योग है। आप फैमिली बिजनेस में विशेष लाभ पाएंगे।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें और पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि से आज अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर होगा जबकि राशि स्वामी शुक्र आज आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। पार्टनरशिप में काम करने के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। भाइयों के बीच भाईचारे की भावना मजबूत होगी और आप भावनात्मक मामलों पर नियंत्रण रखने में सक्षम होंगे। आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अगर आपका विश्वास मजबूत रहेगा। साझेदारी में कोई भी काम करने में आपकी पूरी रुचि बनी रहेगी। आपके कुछ नए संपर्क बेहतर होंगे।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। और अपने परिवार के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको एक के बाद एक लाभदायक अवसर मिलते रहेंगे। वैसे आज आपके लिए सलाह है कि आपको घर और बाहर दोनों जगह संतुलन बनाए रखना होगा। जीवनसाथी को आपसे आज सहयोग की जरूरत हो सकती है। शाम के समय आज कुछ पेंडिंग काम को निपटाना होगा। मन में अध्यात्म का भाव विकसित होगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। और अपने परिवार के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको एक के बाद एक लाभदायक अवसर मिलते रहेंगे। वैसे आज आपके लिए सलाह है कि आपको घर और बाहर दोनों जगह संतुलन बनाए रखना होगा। जीवनसाथी को आपसे आज सहयोग की जरूरत हो सकती है। शाम के समय आज कुछ पेंडिंग काम को निपटाना होगा। मन में अध्यात्म का भाव विकसित होगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ेंगे तो यह आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने रिश्तेदारों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा नहीं तो किसी बात से आपको मानसिक कष्ट होगा। आप आज बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी भी सरकारी काम में लापरवाही न बरतें, नहीं तो यह बाद में आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आप आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग पाएंगे।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक होगा। आपको अपनी कला और अनुभव का फायदा मिलेगा। कला कौशल में भी निखार आएगा। आज का दिन आपके मान सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको सामाजिक कार्यों में भी आज भाग लेने का मौका मिलेगा। राशि स्वामी चंद्रमा छठे भाव में हैं ऐसे में आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। वैसे लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको सहयोग मिलने का भी योग बना हुआ है। खर्च पर आपको नियंत्रण रखना होगा कुछ बिल और लेनदेन भी आज निपटाना होगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।
मकर राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन सकारात्मक और अनुकूल रहेगा। आप आज अपने रुके हुए काम को फिर से शुरू कर सकते है। जमीन, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो आज आपको सभी पक्षों की जांच करके ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। परिवार से आपको आज सहयोग मिलेगा और आपको आज किसी संबंधी से अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करने वाले जातकों को आज सफलता मिलेगी। साझेदारी के काम में आपको आज साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आप आज किसी मित्र या संबंधी की मदद कर सकते है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना आज लाभदायक होगा।
धनु राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपकी राशि में स्थित चंद्रमा पर आज गुरु की दृष्टि होने से आप आज ज्ञान और बुद्धि से लाभ ले पाएंगे। आपको आज प्रबंधन के काम में सफलता मिलेगी। धर्म कर्म के मामले मे भी आपकी आज रुचि रहेगी। आपको आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से लाभ हो सकता है। पूर्व में किया गया निवेश भी आपको आज लाभ दिलाएगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन आज बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में सुख पाएंगे। संतान पक्ष से भी आपको आज खुशी मिलेगी।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज किसी जरूरतमंद को अन्न और धन का दान देना चाहिए।
आज मंगलवार का दिन वृश्चिक राशि के जातको के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी दीर्घकालिक योजनाओं को आगे ले जा पाएंगे। भाइयों से मदद मिलेगी। व्यापार में आप अपना काम कल पर न टालें, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि, कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें थीं तो वे दूर होंगी और आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ दिलाएगी। आज आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जो लोग तकनीकी काम से जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ और प्रगति का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज लाल चंदन का तिलक करना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
तुला राशि के लिए आज का दिन मान प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज काफी समय से अटका काम पूरा करना होगा। कार्यस्थल पर आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आप आज अपनी योजनाओं का आज पूरा लाभ ले पाएंगे। अगर आप कुछ नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। तुला राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम और सफलतादायक रहेगा। आपको कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। आप आज वाहन सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन मौसम का ध्यान रखते हुए आहार विहार अपनाना जरूरी होगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज बजरंगबली को सिंदूर का लेपन करना चाहिए, सिंदूर में चमेली तेल मिला लें और बेहतर होगा।
तुला राशि के लिए आज का दिन मान प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज काफी समय से अटका काम पूरा करना होगा। कार्यस्थल पर आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आप आज अपनी योजनाओं का आज पूरा लाभ ले पाएंगे। अगर आप कुछ नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। तुला राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम और सफलतादायक रहेगा। आपको कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। आप आज वाहन सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन मौसम का ध्यान रखते हुए आहार विहार अपनाना जरूरी होगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज बजरंगबली को सिंदूर का लेपन करना चाहिए, सिंदूर में चमेली तेल मिला लें और बेहतर होगा।
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक होगा। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। आप अपना काम योजनाबद्ध तरीके से पूरा कर पाएंगे। आपको कोई भी जोखिम भरा काम नहीं करना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपके कुछ नये संपर्क बनेंगे जिससे आपको लाभ होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी। किसी कारण से आज छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का भी संयोग बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। आपको आज घर परिवार में सुख और सहयोग मिलेगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आप किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। नौकरी में आज सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी की मदद से आपका कोई काम बन सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि ससुराल पक्ष के संबंधियों से आज आर्थिक व्यवहार से आपको बचना चाहिए।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें।
कुंभ राशि के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में आनंददायक रहेगा। वैसे आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। कामकाज के मामले में आपको आज सतर्क रहना होगा। किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी या मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी गुप्त चिंता का भी आज निवारण हो सकता है। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी भी मामले में अपने विचार तभी दें जब आपसे पूछा जाए। संतान की सेहत को लेकर आपको आज ध्यान देने की जरूरत होगी।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आज राहु के मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।
Share this content:
