April 17, 2026

चेन्नई/मुंबई: ए.आर. रहमान पर धुन कॉपी करने के आरोप, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के हालिया इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक बहस तेज हो गई है। इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में उनकी फिल्म रोजा के सुपरहिट गाने ‘पुधु वेल्लाई मजाई’ की तुलना ग्रीक संगीतकार Yanni के 1989 में आए गाने ‘Quiet Man’ से की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि दोनों धुनों में काफी समानता है, जिसके बाद यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं और कई लोगों ने रहमान की मौलिकता पर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने रहमान के ‘जींस’ एल्बम की तुलना Michael Jackson के ‘Bad’ एल्बम से भी की है। वहीं फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ऑस्कर विजेता गाना ‘जय हो’ की धुन मूल रूप से गायक सुखविंदर सिंह ने तैयार की थी, जिसे बाद में फिल्म Slumdog Millionaire में इस्तेमाल किया गया और यह दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ।

हालांकि इन आरोपों पर ए.आर. रहमान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। संगीत जगत में धुनों से प्रेरित होने की परंपरा आम मानी जाती है, लेकिन इतने बड़े कलाकार पर लगे इन आरोपों ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है और इस मुद्दे पर बहस लगातार जारी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!