किंग की वापसी या रणवीर का दबदबा? ‘डॉन 3’ में हो सकता है जबरदस्त ट्विस्ट, शाहरुख की एंट्री से मचेगा धमाका!
‘डॉन 3’ को लेकर बॉलीवुड गलियारों में जबरदस्त हलचल मची हुई है। जहां एक ओर रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ के लुक से फैन्स का दिल जीत चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने शाहरुख खान के फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘डॉन’ यूनिवर्स में अब असली ‘किंग’ की वापसी हो सकती है — यानी शाहरुख खान।
दरअसल, फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस आइकॉनिक एक्शन थ्रिलर सीरीज़ की शूटिंग जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। इसी बीच ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ में छपी एक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर खुद शाहरुख खान के पास पहुंचे और उन्हें एक खास रोल के लिए अप्रोच किया है। यह रोल फिल्म की स्टोरीलाइन में बेहद अहम होगा, भले ही स्क्रीन टाइम ज्यादा न हो। शाहरुख फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में बिजी हैं, लेकिन फरहान से पुरानी दोस्ती के चलते उन्होंने ‘डॉन 3’ में कैमियो के लिए हामी भर दी है।
यह भी दिलचस्प है कि इस खबर के बावजूद रणवीर सिंह की भूमिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब यह है कि फिल्म में दोनों एक्टर स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। ऐसे में पहली बार दर्शकों को दो अलग-अलग जनरेशन के डॉन्स एक ही फिल्म में देखने को मिल सकते हैं — जो कि खुद में एक ऐतिहासिक पल होगा।
इस बीच फिल्म की फीमेल लीड को लेकर भी चर्चाएं तेज़ हैं। पहले यह भूमिका कियारा आडवाणी निभा रही थीं, लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। अब इस रोल के लिए कृति सेनन का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ की रिलीज़ की तैयारी में हैं, जो 21 नवंबर को आने वाली है। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के बाद ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या वाकई शाहरुख खान डॉन के किरदार में फिर से नजर आएंगे और क्या रणवीर सिंह के साथ उनका यह सामना बॉलीवुड के इतिहास में नई लकीर खींचेगा। फैंस बेसब्री से इस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं — और अगर यह सच साबित होता है, तो ‘डॉन 3’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक जबरदस्त सिनेमा एक्सपीरियंस बनने जा रही है।
Share this content:
