May 1, 2026

रामायण में दिखेगा 1200 करोड़ कमाने वाला ये एक्टर, रावण बनकर मचाएगा धमाका, 2026 में होगी बड़ी वापसी

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे जबकि साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहला पार्ट 2026 की दिवाली और दूसरा 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे, जिनमें सनी देओल, रवि दुबे और लारा दत्ता जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन जो नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, वह है ‘केजीएफ’ फेम रॉकिंग स्टार यश का। यश इस फिल्म में रावण की भूमिका निभाने जा रहे हैं और यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।

गौरतलब है कि यश की पिछली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी और उनकी वापसी को लेकर फैंस में भारी उत्साह है। अब रामायण में यश का रावण अवतार दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रहा है। फिल्म के मेकर्स इसे तकनीक, स्टारकास्ट और स्केल के मामले में भारत की सबसे भव्य फिल्म के रूप में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!