TV के भाई-बहन का रिश्ता ऑनस्क्रीन से रियल तक पहुंचा, लेकिन अब खत्म हो चुका है ये लव स्टोरी
टीवी की दुनिया में कलाकार अपने किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। पर जब वही कलाकार रियल लाइफ में कुछ अलग करते हैं, तो लोगों के लिए उन्हें किरदार से अलग देख पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ टीवी की चर्चित एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह के साथ, जिन्होंने अपने ऑनस्क्रीन भाई को ही दिल दे दिया, लेकिन अब इस लव स्टोरी का दुखद अंत हो गया है।
‘थपकी’ फेम एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह को टीवी इंडस्ट्री में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘छोरे तेरा गांव बड़ा प्यारा’, ‘देव 2’, ‘नज़र’ और ‘अस्तित्व के एहसास की’ जैसे शोज में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें ‘थपकी प्यार की’ से मिली। इसी दौरान उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आई जब खबरें आईं कि वो अपने ही को-स्टार मेहरजान माजदा को डेट कर रही हैं, जो शो में उनके ऑनस्क्रीन कजिन थे।
2016 में आए शो ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ में दोनों ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। शो में जिज्ञासा सौम्या की बेटी बनी थीं और मेहरजान उनके कजिन। मगर कैमरे के पीछे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिनमें उनकी केमिस्ट्री साफ नजर आती थी।
खबरें तब और पक्की हो गईं जब वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने डिनर डेट की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें जिज्ञासा मेहरजान के बेहद करीब नजर आईं। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर साथ में दिखते थे।
हालांकि, अब सब कुछ बदल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिज्ञासा और मेहरजान के बीच ब्रेकअप हो चुका है। अब न तो वे एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और न ही साथ कोई तस्वीर पोस्ट की गई है। जिज्ञासा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुद को सिंगल बताया और कहा कि वो इस वक्त अपने करियर और खुद पर फोकस कर रही हैं।
फैन्स के लिए यह खबर चौंकाने वाली है कि टीवी की दुनिया के भाई-बहन रियल लाइफ कपल बने और अब अलग भी हो चुके हैं। पर यही तो है ग्लैमर वर्ल्ड की सच्चाई — जहां रिश्ते ऑनस्क्रीन जितने परफेक्ट लगते हैं, उतने रियल लाइफ में नहीं होते।
Share this content:
