April 30, 2026

संभल: पति और बच्चों से छुटकारा पाने के लिए महिला ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, दोनों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति और बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची। महिला का अपने पति से अनबन चल रही थी और वह प्रेमी के साथ रहने की चाह में इस हद तक उतर आई।

 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित गोपाल की शिकायत पर बहजोई थाना पुलिस ने शुक्रवार को महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अपने संबंधों और साजिश की बात कबूल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से परिवार को खत्म करने की योजना बना रहे थे ताकि उनके रास्ते में कोई रुकावट न रहे।

 

फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले में और खुलासे होने की संभावना है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!