April 30, 2026

सर्वजन हित पार्टी की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और समाजिक समरसता पर जोर!

05-07-2025 को सर्वजन हित पार्टी की साप्ताहिक बैठक बुलाई गयी जिसमें प्रदेश कमेटी व मंडल कमेटी व जिले के प्रमुख पदाधिकारी व नए सदस्य उपस्थित हुए। नए सदस्यों का परिचय हुआ।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश दूबे जी ने बताया की हर पदाधिकारी समाज में जाकर शोषित वंचित पिछड़े कमजोर लोगों की समस्या सुने और यथा संभव उनकी मदद करें। समाज में फैले जातिवाद की साशक विषाणु को खत्म करने का प्रयास करें सभी जाति सभी वर्गों के लोगों में समाजस्य स्थापित करें।

इस दौरान प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई

 

1. सभी पदाधिकारों को सूचित किया जाता है कि जिस प्रकार शनिवार को बैठक होती है। उसी प्रकरण की तरह दिन बुधवार प्रत्येक सप्ताह में 4 मीटिंग 10 से 12, 1 से 3, 4 से 6, 7 से 9, 4 सीटों में बुधवार को बैठक रखी जाएगी जिन बैठकों में सभी पदाधिकारी को पांच नए सदस्य लाने होंगे।

 

2. सभी पदाधिकारी नए 5 सदस्य लायेंगे उनको सदस्यता दिलाया जायेगा, उन सभी सदस्यों को बताया जायगा कि हर सदस्य को 50 नये सदस्य बनाने का उसको सक्रिय सदस्य घोषित किया जायेगा और प्रमाण पत्र देकर माल्यार्पण कर स्वागत किया जायेगा।

 

3. सभी प्रदेश पदाधिकारियों को 1 जिले का पालक बनना होगा और जिले में पूरी टीम मजबूत करनी होगी।

 

4. प्रत्येक पदाधिकारी एक दूसरे के जिले में जो भी उसका संपर्क होगा वह साझा कर अपने साथी पदाधिकारी की सहयोग करेगा।

 

5. पार्टी के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मजबूती के साथ काम किया जायेगा ।

 

6. सभी पदाधिकारियों को कहा गया समझ में जाकर छोटी-बड़ी बैठक कर लोगों में सामजस्य स्थापित करें, ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान चलाया जाय।

 

7. पदाधिकारियों का आपसी सामजस्य इसके लिए प्रतिदिन के रात साम 09:00 बजे सभी पदाधिकारियों को ऑनलाइन व्यवस्था के अनुसार एक मीटिंग रखी जायेगी उस मीटिंग में सभी पदाधिकारी एक दूसरे से अपनी दिनभर की पार्टी सम्बंधित क्रियाओ का उन्मूलन करेंगे एक दूसरे की की गयी दिनभर की कार्यवाही पर प्रकाश डाला जाएगा।

 

जिससे सभी सदस्यों के बीच एक सामजस्य स्थापित होगा और एक दूसरे की कार्य शैली का पता चलेगा।

 

8. समाज को जोड़ने के लिए हर पदाधिकारी प्रतिदिन जनता के बीच जाकर छोटी-बड़ी बैठक करेगा।

 

इस बैठक में सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश संरक्षक के रूप में श्री विद्यासागर पाण्डेय जी (पूर्व जिला जज) नियुक्त किये गये।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव मुकेश दूबे जी ने की तथा संचालन प्रदेश प्रचार मंत्री राहुल दीक्षित ने की इस दौरान प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पाण्डेय, प्रदेश सचिव अरुण दूबे, आदित्य शुक्ला मीडिया प्रभारी, अतुल सिंह, मनोज सिंह, दीपक पाण्डेय, महेंद्र सिंह यादव आजमगढ़ मंडल संयोजक, सुधीर तिवारी, हिमांशु मिश्रा, रवि द्विवेदी, महेंद्र नाथ श्रीवास्तव, श्रीमती रीता राय, एम. विश्वकर्मा, राहुल पटेल, रवि सिंह, शिवम यादव, हर्ष शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!