War 2 Release: ऋतिक रोशन और Jr NTR की ‘वॉर’ शुरू! बिलबोर्ड के जरिए ललकार, अब सामने आया करारा जवाब
War 2 को लेकर ऋतिक रोशन और जूनियर NTR के बीच ज़बरदस्त प्रमोशनल भिड़ंत देखने को मिल रही है। फिल्म की रिलीज़ को बस कुछ ही दिन बाकी हैं और दोनों सितारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस मुकाबले को पहले से ही रोमांचक बना दिया है। बीते दिन जूनियर एनटीआर ने मुंबई में ऋतिक रोशन के घर के बाहर एक बिलबोर्ड ट्रक खड़ा करवाया था, जिसके जवाब में अब ऋतिक ने भी NTR को उसी अंदाज़ में टक्कर दी है।
जूनियर NTR ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे अपने घर की खिड़की से ऋतिक द्वारा भेजे गए बिलबोर्ड को देख रहे हैं। इस बिलबोर्ड पर लिखा है – “जितना चाहो नाटू-नाटू कर लो, लेकिन मैं ये वॉर जीत रहा हूं।” इस मजेदार लाइन के साथ ऋतिक रोशन ने अपने विरोधी को करारा जवाब दिया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके जवाब में जूनियर एनटीआर ने भी इंस्टा पर जवाबी पोस्ट डाली और लिखा – “ऋतिक रोशन सर, बहुत बढ़िया रिटर्न गिफ्ट… लेकिन ये अंत नहीं है। 14 अगस्त को असली जंग शुरू होगी, तब मिलते हैं।” यह प्रोमोशनल रणनीति अब दर्शकों को और ज़्यादा उत्साहित कर रही है, क्योंकि पहली बार दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे।
वॉर 2 को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और यह YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए एक खास रणनीति अपनाई है, जिसके तहत दोनों स्टार्स साथ नहीं दिखेंगे और अलग-अलग ही फिल्म को प्रमोट करेंगे।
फिल्म में दर्शकों को एक हाई-ऑक्टेन डांस फेस-ऑफ और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर दोनों ही फिल्म की रिलीज से पहले अपने-अपने अंदाज़ में दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि 14 अगस्त को सिनेमाघरों में कौन यह जंग जीतता है – ऋतिक या NTR?
Share this content:
