विराट कोहली और केएल राहुल में हुई जोरदार बहस, RCB की जीत से पहले दिखा चौंकाने वाला नजारा- VIDEO
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में एक चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला, जब टीम इंडिया के दो बड़े सितारे विराट कोहली और केएल राहुल के बीच तीखी बहस हो गई। यह घटना तब हुई, जब मैच के दौरान विराट कोहली और केएल राहुल के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। हालांकि, इसके पहले भी दोनों के बीच की टकराव की उम्मीद जताई जा रही थी, क्योंकि केएल राहुल ने पिछले मुकाबले में बेंगलुरु के खिलाफ यादगार जीत के बाद अपनी जश्न की शैली से कोहली को उकसाने का इशारा किया था।
27 अप्रैल को दिल्ली ने 162 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में बेंगलुरु ने जल्दी तीन विकेट गंवा दिए। इस समय विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या की साझेदारी ने टीम को संभाला और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, जीत से पहले एक मौका ऐसा आया जब कोहली और राहुल के बीच बहस छिड़ी।
यह घटना एक ओवर खत्म होने के बाद हुई, जब कोहली नए ओवर के लिए स्ट्राइक पर पहुंचे। ओवर शुरू होने से पहले कोहली ने राहुल से कुछ पूछा, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका कि दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई, लेकिन इस दौरान अंपायर के फैसले का उल्लेख जरूर हुआ। इसके बाद मुकाबला दोबारा शुरू हुआ और कोई और टकराव नहीं हुआ।
Share this content:
