May 3, 2026

इंग्लैंड में छक्कों की बारिश करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 10,000 रुपये की ड्यूक बॉल से की थी खास प्रैक्टिस, कोच ने किया खुलासा

भारत की अंडर-19 टीम के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींच रहे हैं। पहले दो वनडे मैचों में उन्होंने कुल 93 रन बनाए हैं और इस दौरान 8 छक्के जड़े हैं। वैभव फिलहाल सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं। उनके पहले मैच में 48 रन और दूसरे में 45 रन ने भारत को एक मैच जिताया, जबकि दूसरा मुकाबला बेहद करीबी रहा।

अब उनकी इस सफलता के पीछे की खास तैयारी का खुलासा खुद उनके कोच मनीष ओझा ने किया है। TV9 हिंदी से बातचीत में कोच ने बताया कि वैभव ने इंग्लैंड दौरे से पहले NCA कैंप में विशेष अभ्यास किया था। खास बात यह रही कि इस अभ्यास के दौरान उन्होंने इंग्लैंड में उपयोग में लाई जाने वाली ड्यूक बॉल से बैटिंग की प्रैक्टिस की थी। यही गेंद भारत में काफी महंगी मिलती है – लगभग 10,000 रुपये की।

कोच मनीष ओझा के मुताबिक, यह प्रैक्टिस ग्रीन विकेट पर हुई थी ताकि वैभव इंग्लैंड की स्विंग और सीमिंग कंडीशंस से बेहतर तरीके से निपट सकें। अब जब वह मैदान पर छक्कों की बरसात कर रहे हैं, तो यह मेहनत रंग लाती दिख रही है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!