कुलदीप यादव को पीछे छोड़ वैभव सूर्यवंशी के साथी ने बनाया सबसे खर्चीला रिकॉर्ड, 10 ओवर में लुटाए 80 रन
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां हाल ही में खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया। वैभव सूर्यवंशी के साथी गेंदबाज़ आर. अमबरीश ने इस मैच में 10 ओवर में 80 रन खर्च कर अंडर-19 स्तर पर भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम था, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में 72 रन दिए थे। इसके बाद मोहम्मद सैफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन और फिर राज्यवर्धन सिंह हंगरगेकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ 74 रन देकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन अब आर. अमबरीश ने 80 रन देकर इन सभी को पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि, इस मुकाबले में उन्होंने 4 विकेट भी झटके, लेकिन उनकी यह कड़ी मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी। इंग्लैंड की टीम ने आखिरी ओवर में रोमांचक अंदाज में मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
Share this content:
