May 1, 2026

बिहार: पत्नी को दोस्त के साथ देख पति भड़का, दबिया से काट डाला गला, युवक की मौत

बिहार के मधेपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्ती, रिश्ते और विश्वास सब एक ही रात में टूट गए। भतनी थाना क्षेत्र के बरहकुरवा वार्ड-12 के रहने वाले 17 वर्षीय युवक राजीव कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि राजीव का अपने जिगरी दोस्त विजय कुमार की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी बात से गुस्साए विजय ने पहले शराब पार्टी का बहाना बनाकर राजीव को घर बुलाया और फिर गुस्से में धारदार दबिया से उसका गला रेत दिया।

 

परिजनों के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 10 बजे विजय मोटर की तार जोड़ने के बहाने राजीव को अपने घर ले गया। वहां दोनों ने शराब पी, जिसके बाद राजीव वहीं रुक गया। देर रात जब विजय सोने चला गया, तो उसकी पत्नी राजीव के पास आ गई। यह नजारा देखकर विजय का खून खौल उठा। उसने गुस्से में दबिया उठा ली और पहले वार में राजीव का कान काट दिया। इसके बाद उसने एक और वार किया जिससे राजीव की गर्दन कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद आरोपी विजय राजीव का शव घर के आंगन में छोड़कर फरार हो गया। जब तक परिवार और ग्रामीणों को मामले की जानकारी मिली, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राजीव का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दबिश देकर कुछ ही घंटों में आरोपी विजय को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

 

पूरे मामले में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि हत्या के पीछे अवैध संबंध की कहानी सामने आ रही है। इस angles से भी जांच की जा रही है। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि राजीव मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था और उसकी हत्या ने घरवालों को पूरी तरह तोड़ दिया है।

 

यह वारदात इस बात की गवाही है कि अवैध संबंध न सिर्फ रिश्तों को बर्बाद करते हैं बल्कि कई बार खून-खराबे की वजह भी बन जाते हैं। मधेपुरा की यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सबक है, जहां दोस्ती और विश्वास की कीमत एक मासूम जान को चुकानी पड़ी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!