April 18, 2026

बरेली, यूपी: 5 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार; बच्ची की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांव में खेल रही 5 साल की मासूम बच्ची को एक 28 वर्षीय युवक बहाने से अपने घर ले गया और वहां दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जब बच्ची अपने भाई के साथ घर के पास खेल रही थी। आरोपी युवक ने पहले बच्चों को चीज दिलाने का लालच दिया और फिर बच्ची को अकेले अपने घर ले गया।

घर पहुंचने के बाद आरोपी ने मासूम के साथ घिनौनी हरकत की। बच्ची के चीखने पर जब उसे लगा कि कोई आ सकता है तो वह मौके से फरार हो गया। रोती हुई बच्ची खून से लथपथ हालत में जब घर पहुंची तो मां बदहवास हो गई। जब भाई ने पूरी बात बताई कि “मुकेश अंकल बहन को घर ले गए थे,” तो परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश को उसके घर से हिरासत में ले लिया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!