April 30, 2026

महिला की धमकी से डरे किसान ने की आत्महत्या, हमीरपुर में छेड़छाड़ केस बना वजह

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बचरौली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 50 वर्षीय किसान रघुवीर सिंह ने महिला की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि महिला ने रघुवीर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची और किसान को थाने बुलाया गया।

अगले दिन सुबह जब रघुवीर सिंह का कमरा देर तक नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां उनका शव फांसी से झूलता मिला। मृतक के भतीजे अजय ने बताया कि पुलिस के जाने के कुछ देर बाद ही महिला कुछ लोगों के साथ रघुवीर के घर आई और 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर महिला ने धमकी दी कि वह पूरे गांव में उन्हें जूतों की माला पहनाकर और मुंह काला करके घुमाएगी। इसी मानसिक दबाव के चलते किसान ने जान दे दी।

घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर पर जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!