April 18, 2026

यूपी में 29 जून से तेज़ होगी मानसून की रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 29 जून से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दो दिन बाद मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और कई हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है। दक्षिणी जिले सोनभद्र से मानसूनी गतिविधियां तेज़ होने की शुरुआत होगी, जो धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैलेंगी।

फिलहाल प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में रुक-रुककर कहीं मामूली, तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। हालांकि कई इलाकों में सिर्फ बादलों की आवाजाही या हल्की बूंदाबांदी के कारण लोग अब भी उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। शुक्रवार को सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, ललितपुर, आगरा, मथुरा और मैनपुरी जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वर्तमान मौसमी परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं और 29 जून से पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता में वृद्धि होगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!