जौनपुर, उत्तर प्रदेश: 100 रुपये के लिए दोस्त ने मारा अपना दोस्त, मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पसेवा गांव में महज 100 रुपये के विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक अरविंद चौहान (45) घर पर चोट के कारण रह रहे थे और खाने-पीने का सामान अपने दोस्त मुकेश से मंगाते थे। आरोप है कि शराब के लिए दिए गए 100 रुपये वापस मांगने पर दोनों में विवाद हुआ और मुकेश ने अरविंद के सिर पर मुक्के से कई बार वार कर दिया।

 

घटना के दौरान अरविंद जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया और वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में अरविंद की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया।

 

पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। केराकत के डीसीपी अजीत कुमार रजक ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच विवाद के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Share this content:

About The Author

You may have missed