TV की मुस्लिम चाची, जिसे भतीजे से हुआ प्यार… न कोई शो, न फिल्में, फिर भी जी रहीं ऐसी लग्जरी लाइफ
टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो लंबे वक्त से किसी शो या फिल्म में नजर नहीं आते। लेकिन इसके बावजूद अपनी लग्जरी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे ही एक्ट्रेस हैं 44 साल की किश्वर मर्चेंट, जिन्हें टीवी सीरियल में उनकी ऑनस्क्रीन भतीजे से प्यार हो गया था। बाद में उन्होंने उसी हिंदू एक्टर सुयश राय से शादी की और अब दोनों का एक बेटा भी है।
किश्वर मर्चेंट को आखिरी बार वेब सीरीज ‘डियर इश्क’ में देखा गया था, जो डिज्नी+हॉटस्टार पर आई थी। वहीं, साल 2022 में उन्हें टीवी सीरियल ‘फना: इश्क में मरजावां’ में देखा गया। इसके बाद से किश्वर सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वहीं से अपनी लाइफस्टाइल की झलक दिखा रही हैं। उनकी वेकेशन और फिटनेस की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।
टीवी शो ‘प्यार की ये एक कहानी’ में किश्वर ने सुयश राय की चाची का रोल निभाया था। इस शो के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया। हालांकि किश्वर मुस्लिम हैं और सुयश हिंदू, लेकिन दोनों ने धर्म की दीवार को तोड़ते हुए शादी की। साल 2021 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम निरवार रखा गया।
किश्वर मर्चेंट का करियर 1998 में शुरू हुआ और वह कई बड़े शोज का हिस्सा रही हैं। अब उनके पास कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है, लेकिन वे अपनी फिटनेस और फैमिली लाइफ पर फोकस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब चैनल पर भी उन्होंने पहले बेटे के बर्थडे व्लॉग साझा किए थे।
वहीं उनके पति सुयश राय लगातार काम कर रहे हैं और जल्द ही एक बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं। किश्वर मर्चेंट का स्टाइल, फिटनेस और लग्जरी लाइफ आज भी उनके फैंस को प्रेरित करती है।
Share this content:
