टेस्ट मैच के बीच मैदान पर घुसा कुत्ता, खिलाड़ियों में मची हलचल, पैट कमिंस ने संभाली स्थिति

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच ग्रेनेडा में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जब मैच के दौरान अचानक मैदान पर एक कुत्ता घुस आया। यह घटना मैच के दूसरे दिन की है, जब वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही थी और खेल 32.2 ओवर तक पहुंच चुका था।

कुत्ते को अचानक मैदान में देख खिलाड़ी कुछ पल के लिए हैरान रह गए और स्थिति थोड़ी असहज हो गई। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए कुत्ते को खुद जाकर बाउंड्री लाइन से बाहर भेजा। इस दौरान कुछ देर के लिए खेल को रोकना भी पड़ा। ऐसी घटनाएं क्रिकेट के मैदान में पहले भी देखी जा चुकी हैं। हाल ही में श्रीलंका-बांग्लादेश वनडे मैच में भी एक सांप के मैदान में आने से खेल प्रभावित हुआ था।

मैच की बात करें तो अब तक यह मुकाबला गेंदबाजों के दबदबे में रहा है। वेस्टइंडीज की पहली पारी 253 रन पर सिमटी, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 12 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को अब तक कुल 45 रनों की बढ़त मिली है।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने अपने दोनों ओपनर जल्दी गंवा दिए। सैम कोंस्टास खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि उस्मान ख्वाजा केवल 2 रन बना सके। दिन के अंत में कैमरून ग्रीन 6 रन और नाइटवॉचमैन नाथन लियोन 2 रन पर नाबाद लौटे। मुकाबला पूरी तरह से संतुलन में है और तीसरे दिन का खेल बेहद अहम रहने वाला है।

Share this content:

About The Author

You may have missed