December 7, 2025

मुंबई: ‘तेरे इश्क में’ की स्टार फीस लिस्ट — धनुष ने ली सबसे बड़ी रकम, कृति सेनन को मिली उनसे तीन गुना कम फीस

आनंद एल राय की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘रांझणा’ को रिलीज हुए 12 साल बीत चुके हैं. अब इसका सीक्वल ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में आ चुका है और इस फिल्म ने न सिर्फ फैंस की उम्मीदें बढ़ाई हैं बल्कि धनुष ने भी चार साल बाद हिंदी सिनेमा में दमदार वापसी की है. ट्रेलर आने के बाद माना जा रहा था कि फिल्म औसत ओपनिंग लेगी, लेकिन रिलीज के बाद पहले ही दिन भारत में 16 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर फिल्म ने बाज़ी मार ली. अब फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि इस फिल्म के स्टार्स को आखिर कितनी फीस दी गई.

धनुष ने ली सबसे बड़ी फीस
साउथ सुपरस्टार धनुष लंबे समय से इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे हैं और बॉलीवुड में भी उनकी पहचान मजबूत है. ‘तेरे इश्क में’ के लिए उन्होंने पूरी कास्ट में सबसे ज्यादा फीस ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष को इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये दिए गए. उनकी लोकप्रियता, मजबूत फैन बेस और रांझणा जैसी हिट के बाद उनकी वापसी ने निर्माता भी बड़े बजट के साथ उनके साथ जुड़े रहे.

कृति सेनन को धनुष से तीन गुना कम फीस
फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन को इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये मिले हैं. यानी धनुष की तुलना में उनकी फीस तीन गुना कम है. जबकि कृति आज इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और महिलाओं के लिए समान वेतन को लेकर आवाज भी उठाती रही हैं. इसके बावजूद इस फिल्म में लीड एक्टर और लीड एक्ट्रेस की फीस में पूरे 10 करोड़ रुपये का अंतर दिखा. यह अंतर एक बार फिर बॉलीवुड में पे पैरिटी पर चर्चा को बढ़ावा दे रहा है.

बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत
‘तेरे इश्क में’ की कहानी पहली फिल्म से अलग है, लेकिन दर्शकों को इसका इमोशनल टच काफी पसंद आ रहा है. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का बढ़िया फायदा मिल रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पहले वीकेंड में 50 करोड़ या उससे ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो यह फिल्म धनुष की हिंदी सिनेमा में एक और बड़ी हिट साबित होगी.

Share this content:

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!