May 5, 2026

‘तारक मेहता’ की माधवी भाभी अचार-पापड़ कितने में बेचती हैं? एपिसोड से मिला दिलचस्प जवाब

पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। इन्हीं किरदारों में एक हैं माधवी भाभी, जिन्हें एक्ट्रेस सोनालिका समीर जोशी निभा रही हैं। वो गोकुलधाम सोसायटी की एक होममेकर हैं जो अचार-पापड़ का बिजनेस भी करती हैं।

शो में कई बार उन्हें अचार और पापड़ की डिलीवरी करते हुए देखा गया है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वो इन्हें कितने रुपये में बेचती हैं। इसका खुलासा एपिसोड नंबर 1870 में हुआ था, जहां भिड़े एक कस्टमर से 5 किलो अचार-पापड़ के बदले 4700 रुपये वसूलते हैं। यानी माधवी भाभी एक किलो अचार-पापड़ करीब 940 रुपये में बेचती हैं।

माधवी भाभी का यह किरदार पिछले 17 सालों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। सोनालिका जोशी ने बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था और एक पड़ोसी एक्टर ने उन्हें पहला मौका दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनालिका जोशी प्रति एपिसोड 40 हजार रुपये से अधिक चार्ज करती हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, आज भी दर्शक उन्हें उनके असली नाम से कम और माधवी भाभी के नाम से ज्यादा पहचानते हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!