तमिलनाडु में 80 साल की बुजुर्ग से यौन उत्पीड़न, आरोपी ने किया पुलिस पर हमला; पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के पनरुति इलाके में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। सोमवार शाम 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला जब गांव के बाहर टहल रही थीं, तभी शराब के नशे में धुत युवक सुंदरवेल ने उनका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी दो दिन पहले ही चोरी के मामले में जेल से रिहा हुआ था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चार टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने कांस्टेबल पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल आरोपी, कांस्टेबल और पीड़िता सभी अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना को लेकर राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है कि द्रमुक सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
Share this content:
