April 19, 2026

तमन्ना भाटिया ने ‘रेड 2’ के नशा गाने की शूटिंग पर किया दिलचस्प खुलासा

तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘रेड 2’ के नशा सॉन्ग का एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने इस गाने की शूटिंग के दौरान की कड़ी मेहनत और अनुभव को साझा किया। वीडियो में तमन्ना ने बताया कि शूटिंग की शुरुआत सुबह 10:24 बजे हुई और देर रात 12:15 बजे तक पूरी हुई। शूटिंग के दौरान कई बार तमन्ना अपने डांस स्टेप्स भूल गई थीं, लेकिन उन्होंने कॉफी ब्रेक लिया और फिर से काम पर लग गईं। सेट पर उनका यह कामकाजी दिन मैगी खाने और रात के वक्त सोने के बीच कई उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था, लेकिन उन्होंने पूरी मेहनत से शूटिंग को पूरा किया।

अजय देवगन ने भी इस गाने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा, “अब सिर्फ नशा ही नशा होगा।” इस गाने के बाद ‘रेड 2’ फिल्म का दर्शकों को इंतजार है, जो 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, और इसमें अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं। ‘रेड 2’ फिल्म 2018 में आई हिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर से आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में सफेदपोश अपराधियों के खिलाफ काम करते नजर आएंगे।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!