शीला सेलीन: 400 से ज्यादा फिल्मों की मलयालम एक्ट्रेस, 130 बार दिखीं प्रेम नाजिर के साथ और हीरो से ज्यादा फीस वसूल की

भारतीय सिनेमा में हीरो के साथ-साथ हीरोइन का योगदान भी हमेशा अहम रहा है। आज हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस की, जिन्होंने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपने को-एक्टर्स से ज्यादा फीस वसूल की। यह न श्रीदेवी हैं और न ही मधुबाला, बल्कि मलयालम की मशहूर अभिनेत्री शीला सेलीन हैं। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने अभिनय से कई रिकॉर्ड बनाए।

शीला सेलीन ने मलयालम, तमिल, तेलुगु और उर्दू फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म ‘पासम’ थी, जिसमें उनके को-एक्टर थे एमजीआर। बाद में उन्होंने अपना नाम ‘शीला देवी’ रखा और तमिल फिल्मों में इसी नाम से काम किया। मलयालम इंडस्ट्री में उनका डेब्यू फिल्म ‘भाग्यजातकम’ से हुआ। उन्होंने प्रेम नाजिर के अपोजिट 130 फिल्मों में अभिनय किया, जो उनके करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

अपने करियर में शीला सेलीन ने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया बल्कि कुछ फिल्मों का निर्देशन और स्क्रीनप्ले भी लिखा। उन्होंने मलयालम फिल्म अवॉर्ड्स में चार बार जीत हासिल की और 2005 में फिल्म ‘अकाले’ में अपने शानदार अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी जीता। इसके अलावा उन्हें J C Daniel अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 1970 से 1989 के बीच उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया और फिल्म इंडस्ट्री में अपना योगदान दिया।

शीला सेलीन की तुलना में श्रीदेवी ने 269 फिल्मों में अभिनय किया और मधुबाला ने 73 हिंदी फिल्मों में नजर आईं। शीला ने अपने करियर में इतनी बड़ी संख्या में फिल्मों में काम करके इंडियन सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने केवल अभिनय में ही नहीं बल्कि अपने फीस स्ट्रक्चर और पेशेवर दृष्टिकोण में भी कई स्टार एक्टर्स को चुनौती दी।

शीला सेलीन की कहानी यह दिखाती है कि एक हीरोइन की मेहनत, प्रतिभा और दूरदर्शिता से इंडस्ट्री में कितनी बड़ी छवि बनाई जा सकती है। उनका योगदान भारतीय सिनेमा में आज भी याद किया जाता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


 

Share this content:

About The Author

You may have missed