April 30, 2026

एलीटकॉन इंटरनेशनल बना ‘पैसा छापने की मशीन’, 11 महीनों में दिया करीब 1,000% रिटर्न

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एलीटकॉन इंटरनेशनल का शेयर निवेशकों के लिए किसी मल्टीबैगर से कम साबित नहीं हुआ है। बीते 11 महीनों में इस शेयर ने करीब 1,000 फीसदी का रिटर्न दिया है और सोमवार को भी इसमें 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा।

एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में हालिया तेजी की बड़ी वजह कंपनी को मिला एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर माना जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में 97.35 मिलियन डॉलर, यानी करीब 875 करोड़ रुपये के दीर्घकालिक निर्यात अनुबंध की घोषणा की है। यह समझौता संयुक्त अरब अमीरात स्थित युवी इंटरनेशनल ट्रेड एफजेडई के साथ दो साल की अवधि के लिए किया गया है। इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

कंपनी के मुताबिक यह अनुबंध सिगरेट, प्रीमिक्स शीशा, हुक्का तंबाकू, स्मोकिंग ब्लेंड और अन्य तंबाकू से जुड़े उत्पादों की आपूर्ति से जुड़ा है। इस डील के जरिए कंपनी को निरंतर निर्यात ऑर्डर मिलेंगे, जिससे उत्पादन क्षमता का बेहतर उपयोग होगा और मैन्युफैक्चरिंग व लॉजिस्टिक्स की योजना अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। साथ ही मिडिल ईस्ट के बाजार में एलीटकॉन इंटरनेशनल की मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है।

एलीटकॉन इंटरनेशनल के वित्तीय नतीजे भी इसकी तेजी को समर्थन दे रहे हैं। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री में 318 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि मुनाफा 63 फीसदी बढ़कर 117 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में बिक्री और मुनाफे में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जिससे कंपनी की मजबूत कारोबारी स्थिति साफ झलकती है।

शेयर प्रदर्शन की बात करें तो 2025 में अब तक यह स्टॉक करीब 1,000 फीसदी और पिछले एक साल में 1,200 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। हालांकि बीच के महीनों में इसमें गिरावट भी आई थी, लेकिन दिसंबर में एक बार फिर इसमें तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि एलीटकॉन इंटरनेशनल फिलहाल शेयर बाजार में निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!