सारा तेंदुलकर और सिद्धांत चतुर्वेदी का ब्रेकअप! रिश्ते की पुष्टि किए बिना ही टूटा बंधन
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार खबर आ रही है कि उनका और बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का ब्रेकअप हो गया है।
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है, और इस रिश्ते को खत्म करने की पहल सिद्धांत की तरफ से की गई।
परिवार तक पहुंचा था रिश्ता
सूत्रों के मुताबिक, सारा और सिद्धांत एक-दूसरे को अपने-अपने परिवारों से भी मिलवा चुके थे, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि उनका रिश्ता अब सीरियस मोड़ पर पहुंच गया है। कई मौकों पर इन्हें साथ देखा भी गया था, जिससे इनकी डेटिंग की खबरों को हवा मिली।
हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि रिश्ते की दिशा उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिश्ते में आई दूरी के बाद सिद्धांत ने इससे बाहर निकलने का फैसला किया।
सारा का नाम पहले शुभमन गिल से भी जुड़ा
सारा तेंदुलकर का नाम इससे पहले भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल से भी जुड़ चुका है। दोनों को कई बार साथ देखा गया था, लेकिन कुछ हफ्ते पहले खबर आई थी कि दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं।
सिद्धांत का नाम नव्या नवेली से भी जुड़ चुका है
सिद्धांत चतुर्वेदी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इससे पहले उनका नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ भी जुड़ चुका है, हालांकि कभी किसी भी रिश्ते को लेकर उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा।
आधिकारिक पुष्टि नहीं
गौर करने वाली बात यह है कि सारा और सिद्धांत दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। ना तो डेटिंग के समय और ना ही ब्रेकअप की खबर आने के बाद दोनों में से किसी ने कोई बयान दिया है।
हालांकि, इन अफवाहों के बीच यह साफ है कि सारा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुकी है, और अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आगे क्या होता है।
Share this content:
