सारा तेंदुलकर खोलेंगी फिटनेस एकेडमी, सचिन ने किया नारियल फोड़कर उद्घाटन
मुंबई के अंधेरी में सारा तेंदुलकर ने अपनी फिटनेस एकेडमी का उद्घाटन किया, जिसमें उनके पिता और क्रिकेट महान सचिन तेंदुलकर ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उद्घाटन से पहले पूजा-पाठ भी किया गया और इस मौके पर सारा के परिवार और दोस्तों की उपस्थिति रही।
सारा तेंदुलकर ने पाइलेट्स एकेडमी की फ्रेंचाइजी ली है, जिससे अब वह सिर्फ अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देंगी बल्कि दूसरों को भी फिट रहने के तरीके सिखाएंगी। एकेडमी में एक्सरसाइज के साथ शरीर के लचीलेपन, पॉश्चर और फिजिकल हेल्थ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर सारा की होने वाली बहू सानिया चंडोक की भी मौजूदगी नजर आई, हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। लेकिन हाव-भाव और तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सानिया इस मौके पर सारा के साथ थीं।
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर पहले से ही एक्टिव हैं और अब यह एक्टिवनेस उनकी फिटनेस एकेडमी में भी दिखेगी। जिम और पाइलेट्स से जुड़े कार्यक्रमों में वे लोगों को प्रशिक्षित करेंगी और फिटनेस का महत्व बतायेंगी।
पाइलेट्स एकेडमी का मुख्य उद्देश्य लोगों के फिजिकल हेल्थ को बढ़ाना है। सारा की यह पहल युवाओं और फिटनेस प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी, खासकर उन लोगों के लिए जो स्वास्थ्य और वर्कआउट में रुचि रखते हैं।
Share this content:
