April 30, 2026

‘कृष 4’ में ऋतिक रोशन निभाएंगे ट्रिपल रोल, प्रियंका, प्रीति और रेखा की भी होगी वापसी

ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वॉर 2 के बाद ऋतिक इस सुपरहीरो फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट पर काम शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार उन्हें डबल नहीं बल्कि ट्रिपल रोल में दिखाया जाएगा। साथ ही फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ प्रीति जिंटा और दिग्गज अभिनेत्री रेखा की भी वापसी की चर्चा है।

इंस्टेंट बॉलीवुड की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में कृष को तीन अलग-अलग टाइमलाइन — पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर — में दिखाया जाएगा। यह कहानी समय यात्रा (टाइम ट्रैवल) और एक बड़े खतरे से निपटने पर आधारित होगी। फिल्म को इमोशनल और फैमिली ड्रामा के साथ हाई VFX और प्रोडक्शन क्वालिटी पर बनाया जाएगा।

दिलचस्प बात यह है कि ‘कृष 4’ को पहली बार ऋतिक रोशन खुद डायरेक्ट करेंगे। इस समय YRF स्टूडियो में फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जारी है और एक मजबूत वीएफएक्स टीम इसके प्री-विज़ुअलाइज़ेशन पर काम कर रही है।

इसके अलावा, फिल्म में ‘कोई मिल गया’ से 23 साल बाद जादू की वापसी भी देखने को मिलेगी, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऋतिक अपनी टीम और निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट को लगातार निखारने में जुटे हैं।

फिल्म को 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर लाया जा सकता है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें थीं कि ग्लोबल सिंगर और रैपर जैक्सन वांग फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन उन्होंने इन अटकलों को महज अफवाह बताया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!