परिवार पर बोले अभिषेक बच्चन, कहा – ऐश्वर्या और आराध्या के साथ रिश्ता हमारे लिए वरदान

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को बेहद निजी रखते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन को लेकर कई बातें साझा कीं। उन्होंने अपने परिवार को “हेल्दी और खुशहाल” बताया और कहा कि वह बेहद सौभाग्यशाली हैं।

अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या की परवरिश की जमकर तारीफ की और कहा कि वह एक शानदार लड़की बन रही है। उन्होंने बताया कि आराध्या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं है और उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं है। वह जैसी है, वैसी ही उसे स्वीकार किया गया है और यही उसकी पहचान है। उन्होंने कहा, “वह सच में हमारे परिवार का गौरव और खुशी है।”

बेटी के साथ अपने इमोशनल जुड़ाव को याद करते हुए अभिषेक बोले, “वह सचमुच मेरी बांह पर फिट बैठती थी, और अब वह ऐश्वर्या से भी लंबी हो गई है।”

अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या राय की भी खुलकर सराहना की और कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश के लिए अपने करियर को पीछे रख दिया। उनके मुताबिक, ऐश्वर्या ने बेहद निस्वार्थ भाव से मां की भूमिका निभाई और बेटी के लिए हमेशा मौजूद रहीं।

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को एक निजी समारोह में हुई थी। नवंबर 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। आज भी यह परिवार बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंद किए जाने वाले परिवारों में गिना जाता है।

Share this content:

About The Author

You may have missed