December 7, 2025

राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के तत्वाधान में जनपद बहराइच की जिला बैठक संपन्न

30 नवंबर, दिन रविवार को श्री मैदानी दास बाबा गायत्री चेतना केंद्र मंदिर, घसियारीपूरा के प्रांगण में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद, जनपद बहराइच की जिला बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक बृजेंद्र सनातनी द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्याध्यक्ष उमाशंकर सनातनी ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी जिला संरक्षक आर.पी.एन. सनातनी ने निभाई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सनातनी उपस्थित रहे। उनके साथ देवीपाटन मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सनातनी और देवीपाटन मंडल अन्नदाता प्रभारी मगन बिहारी सनातनी ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी योजनाओं और सामाजिक समरसता को बढ़ाने के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इनमें अजीत सनातनी को प्रखंड नवाबगंज का अध्यक्ष, बृजेश सनातनी को नगर सामाजिक समरसता रक्षा प्रभारी और कृपाराम सनातनी को रिसिया प्रखंड के न्याय पंचायत पंडरी तारा का सामाजिक शक्ति रक्षा सेवा प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर भीष्माचार्य, सिद्धनाथ, प्रमोद कुमार, विश्वामित्र, रामनिवास, नरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, अभिषेक, भूषण, मनोज, रामसागर, नैमिश कुमार, पंकज कुमार, राम नरेश, ननकू महंत, राकेश कुमार, रामसेवक, कमलेश कुमार, डॉक्टर कपिल, अवधेश, अनंत राम, सत्यदेव, शरद सनातनी, लक्ष्मी नारायण, जनार्दन, विमल प्रसाद, नेबू लाल, जगदीश प्रसाद, ओम प्रकाश, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती कुसुम, राम शेखर और रामधारी सहित प्रखंड व जिले के अन्य अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई और संगठन की एकता एवं सेवा भाव को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Share this content:

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!