April 29, 2026

नगर में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में भव्य सत्संग कार्यक्रम संपन्न

11 जनवरी, रविवार को राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में नगर में संचालित सत्संग कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत श्री राम जानकी मंदिर पंचायती ठाकुर, मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी के प्रांगण में एक भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धार्मिक वातावरण में संपन्न इस सत्संग में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राकेश कुमार सनातनी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीपाटन मंडल उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सनातनी ने सहभागिता की। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में सनातन धर्म की मूल भावना, समाज में आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और धार्मिक आयोजनों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे सत्संग कार्यक्रम समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

सत्संग के दौरान आगामी 16 जनवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक समरसता भोज कार्यक्रम को लेकर विशेष चर्चा की गई। संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और इसे सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में संगठन के जिला एवं नगर स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें जिला संरक्षक सदा शंकर सनातनी, जिला सत्संग प्रमुख विश्व मित्र सनातनी, मंदिर अध्यक्ष सदानंद सनातनी, नगर सामाजिक समरसता प्रभारी पुरुषोत्तम सनातनी एवं नगर सामाजिक समरसता प्रभारी बृजेश सनातनी, नगर उपाध्यक्ष उमाकांत सनातनी, नगर धर्म रक्षा प्रभारी बाबा ओमप्रकाश सनातनी, नगर सह मंत्री रामकुमार सनातनी, नगर महाशक्ति संयोजिका श्रीमती पुष्पा देवी सनातनी, नगर सत्संग संयोजिका श्रीमती रजनी सनातनी, नगर उपाध्यक्ष भीष्माचार्य सनातनी तथा नगर सामाजिक शक्ति रक्षा प्रभारी सतीश सनातनी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके साथ ही विभिन्न वार्डों से जुड़े पदाधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। वार्ड कानूनगोपुरा से सत्संग प्रमुख अनंत राम सनातनी, वार्ड कानूनगोपुरा अध्यक्ष देवानंद सनातनी, वार्ड कानूनगोपुरा उपाध्यक्ष रमेश सनातनी, वार्ड कानूनगोपुरा महाशक्ति संयोजिका श्रीमती कुसुम सनातनी उपस्थित रहीं। वार्ड बक्शीपुरा से सत्संग प्रमुख श्री भूषण सनातनी एवं वार्ड बक्शीपुरा महाशक्ति संयोजिका श्रीमती मधुलिका सनातनी ने भाग लिया। वहीं वार्ड नौव्वागढ़ही से अध्यक्ष शेर बहादुर सनातनी कार्यक्रम में शामिल रहे।

कार्यक्रम में संगठन के हित चिंतकों में सीतांशु सनातनी, पुरुषोत्तम सनातनी, गोपाल सनातनी एवं रामानंद सनातनी भी मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, वार्ड प्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से धर्म, संगठन और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश नगरवासियों तक पहुंचा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!