राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार, 11 जनवरी 2026 को प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन का विस्तार करते हुए वार्ड स्तर तक इसकी मजबूती सुनिश्चित करना, हिन्दू समाज को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना तथा सामाजिक समरसता को और अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित करना रहा। इस दौरान वार्ड कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सनातनी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मूल लक्ष्य समाज को संगठित करना, आपसी भेदभाव को समाप्त करना और समरस हिन्दू समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन वार्ड स्तर तक मजबूत नहीं होगा, तब तक समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना संभव नहीं है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साधना सनातनी, प्रदेश संयोजक कुलदीप सनातनी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश सनातनी, प्रदेश विशेष संपर्क प्रमुख भवानी प्रसाद सनातनी, पूजा सनातनी (निजी सचिव) एवं जिला उपाध्यक्ष हिमांशु सनातनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की भावी रणनीति, जनसंपर्क विस्तार और सामाजिक कार्यों पर अपने विचार रखे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत विभिन्न वार्डों से सक्रिय, निष्ठावान एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। सर्वसम्मति से राज कुमार सनातनी को आलमनगर वार्ड अध्यक्ष, सुनील सनातनी को राजीव गांधी द्वितीय वार्ड अध्यक्ष, दशरथ सनातनी को पूर्वांचल प्रांत विधि शक्ति रक्षा प्रभारी तथा रामेंद्र सनातनी को नगर सामाजिक समरसता रक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में नान बाबू सनातनी को संजय गांधी पुरम वार्ड उपाध्यक्ष, अभय सनातनी को मैथिली शरण गुप्त वार्ड सत्संग प्रमुख, राजेश सिंह सनातनी को बक्शी तालाब नगर पंचायत ब्लॉक अध्यक्ष, संजय कुमार सनातनी को कन्हैया माधोपुर द्वितीय वार्ड अध्यक्ष, नरेश कुमार सनातनी को लेबर कॉलोनी वार्ड अध्यक्ष, गुरु दयाल सनातनी को खरिका प्रथम वार्ड अध्यक्ष तथा अजीत प्रताप सनातनी को गढ़ी पीर खां वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन द्वारा माला पहनाकर एवं संगठन का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने संगठन के नियमों का पालन करते हुए धर्म रक्षा, समाज सेवा और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की शपथ ली। पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 16 जनवरी 2026 को बहराइच में आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। साथ ही 25 जनवरी 2026 को खाटू श्याम मंदिर, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित होने वाले सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई, जिसमें दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं वंचित समाज के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित करने पर जोर दिया गया।
बैठक के अंत में आगामी सप्ताह में होने वाले सत्संग कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और संगठन को वार्ड स्तर तक सशक्त बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार सनातनी, राज कुमार सनातनी, अमित सनातनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Share this content:
