April 18, 2026

RCB vs LSG पर टिकी प्लेऑफ की तस्वीर: कौन खेलेगा किससे? जानिए पूरा समीकरण

आईपीएल 2025 का लीग चरण भले ही खत्म होने को है, लेकिन प्लेऑफ की जंग अभी भी दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है। पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, मगर क्वालीफायर-1 और एलीमिनेटर में किसका मुकाबला किससे होगा, यह आज के RCB vs LSG मुकाबले के नतीजे पर निर्भर है।

अगर RCB ने LSG को हराया:

क्वालीफायर-1: पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

एलीमिनेटर: गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियंस

इस स्थिति में:
RCB 19 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी और गुजरात खिसककर तीसरे पर आ जाएगी। इससे RCB को दो मौके मिलेंगे फाइनल में पहुंचने के।

 

अगर LSG ने RCB को हराया:

क्वालीफायर-1: पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स

एलीमिनेटर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस

इस स्थिति में:
गुजरात की टीम टॉप-2 में बनी रहेगी और RCB तीसरे पायदान पर ही रहेगी, जिससे वह सीधे एलीमिनेटर में पहुंचेगी।

 

क्यों है यह मुकाबला इतना अहम?

पंजाब किंग्स पहले ही 19 अंकों के साथ टॉप पर है।

गुजरात टाइटन्स के पास 18 अंक हैं और वह अभी दूसरे स्थान पर है।

RCB के 13 मैचों में 17 अंक हैं और वह तीसरे पायदान पर है।

मुंबई इंडियंस भी 17 अंकों के साथ टॉप-4 में बनी हुई है।

आज लखनऊ में होने वाला यह मुकाबला प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल तय करेगा और तय करेगा कि किस टीम को फाइनल में पहुंचने के कितने मौके मिलेंगे। यही वजह है कि फैंस, टीमें और मैनेजमेंट सबकी नजरें इस मैच पर टिकी हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!