April 19, 2026

राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद की भव्य योजना बैठक में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

बहराइच। 23 सितंबर, मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के तत्वाधान में एक भव्य योजना बैठक का आयोजन श्री मदनी दास गायत्री चेतना मंदिर, घसियारीपुरा के प्रांगण में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार दुबे ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हनुमत धाम नागरौर के महंत स्वामी विष्णु देवाचार्य जी तथा बाबा जंगली नाथ धाम मटेरा के महंत स्वामी अनिल गोस्वामी जी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गायत्री चेतना केंद्र के प्रबंधक आर.पी.एन. श्रीवास्तव जी ने किया।

बैठक में वक्ताओं के संबोधन के बाद संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। मार्गदर्शक के रूप में स्वामी विष्णुदेवाचार्य जी और स्वामी अनिल गोस्वामी (शास्त्री) जी को जिम्मेदारी दी गई। श्री ओम प्रकाश पाण्डेय को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि जिला संरक्षक की जिम्मेदारी श्री सदाशंकर श्रीवास्तव और श्री आर.पी.एन. श्रीवास्तव को सौंपी गई। इसी क्रम में श्री विश्वामित्र बाजपेई को जिला सत्संग प्रमुख तथा श्रीमती माया देवी पाण्डेय, श्रीमती संतोष पांडे और रजनी सक्सेना को जिला महा शक्ति रक्षा सह-संयोजिका का दायित्व दिया गया।

जिला स्तर पर उमाशंकर गुप्ता को जिला कार्याध्यक्ष, सत्यदेव गुप्ता को जिला सह सत्संग प्रमुख और संजय कुमार मिश्रा को जिला सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, प्रदीप कुमार तिवारी को विकास खण्ड सत्संग प्रमुख बनाया गया। नगर स्तर पर उमाकान्त दुबे, भीष्माचार्य शुक्ला और शरद कालिया को नगर उपाध्यक्ष, अमित जयशवाल को नगर कार्याध्यक्ष, लक्ष्मी नारायन गुप्ता को नगर मंत्री, डॉ. रमेश दूबे को नगर सह सत्संग प्रमुख, जर्नादन राय को नगर सत्संग प्रमुख और शिवपूजन वर्मा को नगर गौ शक्ति रक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया।

 

वार्ड स्तर पर भी संगठन का विस्तार किया गया। इसमें अमर कुमार मिश्रा को

सखाईयापुरा का अमन गुप्ता को ब्राह्मणीपुरा पुरा का अध्यक्ष चुना गया, शेर बहादुर पांडे को नौवा गढ़ी का अध्यक्ष चुना गया इसी क्रम में रामसागर तिवारी को कानून को पूरा उत्तरी का सत्संग प्रमुख चुना गया, रमेश कुमार पांडे को कानूनगोपुरा दक्षिणी वार्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया। शामिल रहे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों को अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि परिषद आने वाले दिनों में समाज में जागरूकता, धार्मिक आयोजनों के संरक्षण और हिन्दू संस्कृति की रक्षा के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाएगी। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और समाज में एकता, सहयोग व सामूहिक सुरक्षा के भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!